फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors protest continue against NMC in Himachal

हिमाचल में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर किया एनएमसी का विरोध

Thu, 01 Aug 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Doctors protest continue against NMC  in Himachal
rain shimla - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय चिकित्सक आयोग(एनएमसी) विधेयक 2019 के विरोध में चल रहे प्रशिक्षु एवं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों के आंदोलन का हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (एमओए) ने भी समर्थन किया।

विज्ञापन


सभी अस्पतालों में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। धर्मशाला अस्पताल सहित कांगड़ा जिला के अन्य अस्पतालों में भी एमओए के आह्वान पर डॉक्टरों ने ओपीडी में काले बिल्ले लगाकर विधेयक का विरोध किया। 
विज्ञापन


मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पिछले एनएमसी विधेयक से सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं, जिसका 2016 के बाद से पूरे देश में चिकित्सा परिषद ने कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में केंद्र सरकार ने धारा 32 को जोड़ा है जो सामुदायिक स्वास्थ्य प्रदाताओं को एमबीबीएस के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों से पेशेवरों को चिकित्सा व्यवसायी लाइसेंस प्रदान करके कानून को वैध बनाती है जिसका प्रशिक्षु एवं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर विरोध कर रहे हैं।


उधर, सोलन जिले में भी सरकारी, निजी अस्पतालों समेत क्लीनिकों में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध किया। एसोसिएशन की सोलन इकाई के डॉ. रविकांत सूद ने बताया कि डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर दो दिवसीय विरोध जताया है। सभी ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। सांकेतिक रूप से एनएमसी विधेयक का विरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed