फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors of AIIMS Bilaspur removed huge gallstones by Open surgery

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर निकाल दी पित्ताशय की विशाल पथरी

Sat, 15 Apr 2023 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

एम्स की ओर से दावा किया गया है कि 11 गुना 6 सेंटीमीटर की यह पित्ताशय की पथरी एशियाई महाद्वीप में दर्ज की सबसे बड़ी पित्ताशय की पथरी में से एक है।

विज्ञापन
Doctors of AIIMS Bilaspur removed huge gallstones by Open surgery
बिलासपुर एम्स में पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए ओपन सर्जरी करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद

विस्तार

एम्स बिलासपुर के जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर फोड़े के साथ पित्ताशय की विशाल पथरी को सफलतापूर्वक निकाला है। इस पथरी का आकार 11 गुना 6 सेंटीमीटर (11 सेंटीमीटर लंबी और 6 सेंटीमीटर चौड़ी) है। यह एशियाई उपमहाद्वीप में दर्ज अब तक की सबसे बड़ी पित्ताशय की पथरी में से एक है। जानकारी के अनुसार हाल ही में एक व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर एम्स बिलासपुर पहुंचा।

विज्ञापन


चिकित्सकीय जांच के बाद उस व्यक्ति के पित्ताशय में फोड़े के साथ बड़े आकार की पथरी होने का पता चला। चिकित्सकों ने ओपन सर्जरी के माध्यम से पथरी को निकालने का निर्णय लिया। ओपन सर्जरी के लिए चार चिकित्सकों की टीम गठित की गई। जटिल ओपन सर्जरी के बाद चिकित्सकों को पित्ताशय की पथरी को निकालने में सफलता मिली।
विज्ञापन


एम्स की ओर से दावा किया गया है कि 11 गुना 6 सेंटीमीटर की यह पित्ताशय की पथरी एशियाई महाद्वीप में दर्ज की सबसे बड़ी पित्ताशय की पथरी में से एक है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा ने बताया कि जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने जटिल ओपन सर्जरी के बाद बड़े आकार की पथरी को सफलतापूर्वक निकाला है। मरीज सर्जरी के बाद स्वस्थ है। चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में लेप्रोस्कोपी सर्जिकल सुविधा शुरू
एम्स के जनरल सर्जरी विभाग में लेप्रोस्कोपी सर्जिकल सर्विसेज शुरू कर दी गई हैं। एम्स में अब पेट की पथरी, हर्निया और एपेंडिसाइटिस जैसी पेट की स्थितियों से पीड़ित रोगियों को होल सर्जरी की सेवाएं मिलेंगी। एम्स के अधिकारियों के अनुसार विभाग आने वाले महीनों में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सेवाएं भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed