{"_id":"620a4ce20f11701f10507723","slug":"doctors-may-be-on-an-indefinite-strike-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अनिश्चितकाल हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर, ऑपरेशन, ओपीडी होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अनिश्चितकाल हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर, ऑपरेशन, ओपीडी होगी प्रभावित
Mon, 14 Feb 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:07 PM IST
सार
मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन अब सख्त निर्णय लेगी। डॉक्टर पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर एनपीए (नॉन प्रैक्टिस अलाउंस) की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 17 फरवरी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस दौरान ऑपरेशन के साथ-साथ ओपीडी पर भी असर पड़ेगा। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अभी दो घंटे पेन डाउन हड़ताल पर है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मांगे न माने जाने पर डॉक्टरों ने 16 फरवरी को ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक करने का फैसला लिया है। इसके बाद डॉक्टर अनिश्चित हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी डॉक्टरों को निराशा ही हाथ लगी है। प्रदेश सरकार डॉक्टरों से बात करने को तैयार नहीं है। मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन अब सख्त निर्णय लेगी। डॉक्टर पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर एनपीए (नॉन प्रैक्टिस अलाउंस) की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ग को कुछ न कुछ वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं, डॉक्टरों को ही इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी डाक्टर साढ़े नौ बजे मेडिकल कॉलेजों, जोनल और सिविल अस्पतालों के परिसर में अपने मांग पत्र लिए खड़े हो रहे हैं, मांगों को लेकर प्रिंसिपल और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप रहे हैं। साढ़े ग्यारह बजे के बाद ही डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का चेकअप हो रहा है। सरकार पर हड़ताल का असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन