फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor Ram Vilas Vedanti statement over Ramjanm Bhumi at hamirpur himachal

आतंकवादी बाबर के नाम पर अयोध्या में नहीं बनने देंगे मस्जिद : डॉ. वेदांती

Sat, 01 Dec 2018 10:10 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor Ram Vilas Vedanti statement over Ramjanm Bhumi at hamirpur himachal

रामजन्म भूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि राममंदिर निर्माण रोकने के विपक्षी दलों के षड्यंत्र को पीएम नरेंद्र मोदी अच्छी तरह समझ चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बाद डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि यह मुद्दा सदा के लिए खत्म हो जाए, इसलिए हम अयोध्या में मंदिर का निर्माण चाहते हैं। हम मस्जिद के विरोधी नहीं हैं। बाबर एक आतंकवादी, डकैत और विदेशी लुटेरा था।
विज्ञापन


विदेशी बाबर के नाम से इस देश में किसी सूरत में मस्जिद नहीं बनने देंगे। कहा कि मस्जिद बने तो खुदा, अल्लाह, इस्लाम और कुरान की आयतों के अनुसार बने। उसका कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आतंकवादी के नाम पर मस्जिद का देश की जनता खुलकर विरोध करेगी। कहा कि राममंदिर मुद्दे का समाधान हो चुका है। आपसी समझौते की वार्ता चल रही है। कुछ समस्याओं का हल हो चुका है।

अब अंतिम परिणाम दो-एक दिन में आएगा। लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हिंदू-मुसलमान सब मिलजुल कर भारत के वैभव, संप्रभुता को बढ़ाने और भारत से विश्व को शांति का संदेश देना चाहते हैं।

भाजपा ने मंदिर का मुद्दा उठाया और भाजपा ही मंदिर बनाएगी

Doctor Ram Vilas Vedanti statement over Ramjanm Bhumi at hamirpur himachal

डॉ. वेदांती ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चाहते थे कि भारत विश्वगुरु बने, लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश को विश्वगुरु और रामराज्य नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने देश को हमेशा तोड़ने का काम किया है। भाजपा ने मंदिर का मुद्दा उठाया है और भाजपा ही मंदिर बनाएगी।

कांग्रेस हमेशा अयोध्या में मस्जिद बनाने की बातें करती आई है। सपा-बसपा, चंद्रबाबू नायडू और ममता बनर्जी ने मंदिर का हमेशा विरोध किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख ने गत दिवस अयोध्या में राम लला के दर्शन किए और संतों का स्वागत किया है।

शिवसेना भी चाहती है मंदिर का निर्माण हो। भारत के 90 फीसदी मुसलमान मंदिर चाहते हैं। दिग्विजय, कपिल सिब्बल, रमेश, कमलनाथ, यहां तक कि राहुल गांधी संसद में पूछते हैं कि मंदिर कब बनेगा। डॉ. वेदांती ने कहा कि वह ऐसा समझौता चाहते हैं कि देश में खून खराबा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed