फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor Janak raj met CM Jairam in Chamba, Jiya Lal supporters raised slogans

Politics: चंबा में सीएम जयराम से मिले डॉ. जनक, जिया लाल समर्थकों ने की नारेबाजी

Mon, 01 Aug 2022 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Aug 2022 11:13 PM IST
सार

परिधि गृह चंबा में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने डॉ. जनक राज पहुंचे। पीछे-पीछे विधायक जिया लाल के समर्थक  भी पहुंच गए। उन्होंने डॉ. जनक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Doctor Janak raj met CM Jairam in Chamba, Jiya Lal supporters raised slogans
डॉ. जनक राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के परिधि गृह चंबा में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने डॉ. जनक राज पहुंचे। पीछे-पीछे विधायक जिया लाल के समर्थक  भी पहुंच गए। उन्होंने डॉ. जनक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद डॉ. जनक राज को पीछे के रास्ते से निकालना पड़ा। बता दें कि डॉ. भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा के टिकट के दावेदारों में हैं। सीएम से मिलने की भनक लगते ही भरमौर से मौजूदा विधायक जिया लाल के समर्थक  भड़क गए। 

विज्ञापन


समर्थक इस बार भी वर्तमान विधायक को टिकट देने की मांग कर रहे थे, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में भरमौर से दो अन्य दावेदार भी मैदान में डटे हैं। इसमें आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज और जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग हैं। जब तक डॉक्टर जनक मुख्यमंत्री के साथ परिधि गृह में बैठे रहे, तब तक वर्तमान विधायक के समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री ने भरमौर का दौरा करना था। उनके स्वागत के लिए सभी दावेदारों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर रखी थीं। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भरमौर नहीं जा पाए तो उनसे मिलने के लिए कुछ दावेदार चंबा पहुंच गए। यह बात वर्तमान विधायक के समर्थकों को हजम नहीं हुई। बौखलाहट में उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed