फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diwali Muhurat: worship Maa Lakshmi at this time on Diwali

Diwali Muhurat: दिवाली पर आज इस समय करें मां लक्ष्मी की पूजा

Thu, 04 Nov 2021 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 04:04 PM IST
सार

मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन दफ्तर, दुकान आदि में भी पूजा होती है। व्यापारी बही खाते का पूजन करते हैं। इसलिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का अलग मुहूर्त निकाला जाता है। दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री आदि में लक्ष्मी पूजन होने से धन-धान्य का वैभव बना रहता है। 

विज्ञापन
Diwali Muhurat: worship Maa Lakshmi at this time on Diwali
मां लक्ष्मी और गणेश।

विस्तार

आज कार्तिक मास की अमावस्या यानि 4 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन दफ्तर, दुकान आदि में भी पूजा होती है। व्यापारी बही खाते का पूजन करते हैं। इसलिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का अलग मुहूर्त निकाला जाता है।  दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री आदि में लक्ष्मी पूजन होने से धन-धान्य का वैभव बना रहता है।  दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:10 से लेकर रात 8:06 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


वहीं, लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:35 से रात 8:10 शाम तक रहेगा। भागवत पुराण के अनुसार ऐसा माना जाता है कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी का प्रकाट्य हुआ था। इसके साथ ही यह भी कहते हैं कि आज के ही दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और जो भक्त साफ सफाई रखते हुए पूरे विधि विधान से पूजन करता हैं मां लक्ष्मी उनके घर निवास करती है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विधान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गोवर्धन पूजा
वही, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी।  सुबह आठ से लेकर 10:47 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं इसके बाद 11:45 से दोपहर 12:33 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार भैया दूज के पर्व पर भद्रा नहीं होगी। वही दोपहर 12:10 से लेकर शाम 4:21 तक चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। इस दौरान यह पर्व मनाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल, सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं 
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने आशा जताई है कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed