फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

कसौली गोलीकांडः मामले की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेढ़ दर्जन पर होगी कार्रवाई

Sat, 19 May 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 May 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

कसौली गोलीकांड में डेढ़ दर्जन पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की कोताही सामने आई है। तत्कालीन मंडलायुक्त दिनेश मल्होत्रा की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 मई को जब अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचीं नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला और पीडब्ल्यूडी कर्मी पर गोली

विज्ञापन


चली तब अत्याधुनिक राइफल एके-47 से लैस पुलिस के दो जवान मौके पर मौजूद थे। दो एसएचओ के पास पिस्टल थी, लेकिन न तो उन्होंने हत्या आरोपी होटल मालिक के बेटे विजय ठाकुर पर गोली चलाई और न ही हथियारबंद पुलिस जवानों को फायर के आदेश दिए। इस कारण हत्या आरोपी विजय ठाकुर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

रिपोर्ट में पुलिस के स्तर से बरती लापरवाही के कई अहम खुलासे

divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

मुख्यमंत्री के आदेश पर जांच कर रहे तत्कालीन मंडलायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। 136 पन्नों की रिपोर्ट में पुलिस के स्तर से बरती लापरवाही के कई अहम खुलासे किए गए हैं।

मंडलायुक्त ने रिपोर्ट में 18 गवाहों के बयान शामिल किए हैं। मंडलायुक्त ने लापरवाही बरतने वाले लगभग डेढ़ दर्जन अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश भी की है।

गोलीकांड में महिला अधिकारी शैल बाला की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गुलाब सिंह ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। बाद में आरोपी को भी पुलिस ने 3 मई को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया था।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे इतने पुलिस कर्मी

divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

मंडलायुक्त शिमला की कसौली गोलीकांड पर जांच रिपोर्ट ने साफ  कर दिया कि पुलिस महकमे ने पूरी तरह से कोताही बरती है। सूत्रों के अनुसार मौके पर 14 पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इसमें दो क्यूआरटी के जवान एके 47 से लैस थे।

इसके बावजूद आरोपी पर एक भी गोली नहीं चलाई गई। आरोपी विजय जब गोली चलाने के बाद भागा तो उसके पीछे सबसे पहले बिना हथियार के एसएचओ धर्मपुर दौड़े। इस कारण आरोपी को भागने का खुला मौका मिला।

मंडलायुक्त शिमला ने जांच में मौके पर मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की है। इसमें 33 पन्नों में 18 गवाहों के बयान दर्ज हैं। आरोपी के भागते समय किसी भी अधिकारी ने पुलिस जवानों को कार्रवाई के आदेश नहीं दिए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनाक्रम के बाद त्वरित कार्रवाई न करने में लापरवाही के दोषी मिले हैं।

विज्ञापन

सरकार को कई सुझाव भी दिए

divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कई सुझाव भी दिए हैं। आयुक्त ने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की बात कही है। जहां अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई को अंजाम देना है, वहां पहले किसी भी तरह की अनहोनी के लिए पुलिस रेकी को महत्वपूर्ण बताया गया है।

आयुक्त की रिपोर्ट पर अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अगली कार्रवाई करनी है। यह तय माना जा रहा है कि मामले में लापरवाही के आरोपी बताए जा रहे कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था कड़ा संज्ञान

divisional Commissioner submitted investigation report of kasauli fusillade case

सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्याकांड के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर ऐसे हत्या हत्या होगी तो आदेश देना मुश्किल हो जाएगा।

प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित जांच का जिम्मा तत्कालीन मंडलायुक्त को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed