फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   district forest officer and forest deputy ranger in field and stop illegal tree felling and encroachment in forest land

डीएफओ से लेकर डिप्टी रेंजर तक के अफसर जंगलों में रोकेंगे अवैध कटान

Mon, 31 Aug 2020 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
district forest officer and forest deputy ranger in field and stop illegal tree felling and encroachment in forest land
वन मंत्री राकेश पठानिया

अब डीएफओ से लेकर डिप्टी रेंजर तक के अधिकारी फील्ड में उतरकर वन भूमि में अवैध कटान और अतिक्रमण को रोकेंगे। अधिकारी जीपीएस से लैस होंगे। अफसर जंगलों में जाकर अवैध कटान सहित वन विभाग की सीमा और अवैध अतिक्रमण पर नजर रखेंगे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने करसोग दौरे के दौरान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही वन मंत्री सभी डीएफओ के साथ कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन


वनों को बचाने के लिए यह फार्मूला अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धरती पर हरियाली बचाने के लिए वन क्षेत्र को 27 से बढ़ाकर 30 फीसदी करने का प्रयास कर रही है। इससे वनों का घनत्व बढ़ने से प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में विशेष सहायता मिलेगी। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में करसोग वन मंडल में 2 करोड़ 62 लाख की विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके तहत करसोग के 98.5 फीसदी वन क्षेत्र में 90 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं।
विज्ञापन


चिंता की बात ये भी है कि वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हर साल पौधरोपण पर करोड़ों रुपये तो खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश भर में हजारों पेड़ भी अवैध कटान और अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे हैं। इससे सरकार की मेहनत सिरे नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे में सरकार अवैध कटान को रोकने और वनों को अतिक्रमण से बचाने के लिए नए फामूले पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed