{"_id":"669bc76d85a9d981700afd92","slug":"district-chess-tournament-begins-elders-are-also-showing-talent-shimla-news-c-19-sml1001-382501-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिला शतरंज टूर्नामेंट शुरू \nबुजुर्ग भी दिखा रहे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिला शतरंज टूर्नामेंट शुरू बुजुर्ग भी दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले
रोटरी क्लब और शतरंज एसोसिएशन करवा रही आयोजन
खिलाड़ियों में
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रोटरी टाउन हॉल में शनिवार को रोटरी क्लब की ओर से जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रोहड़ू, कोटखाई, ठियोग, घणाहट्टी, शिमला, शोघी, मशोबरा के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जिला शतरंज एसोसिएशन के सहयोग से टूर्नामेंट आयोजित किया गया। रोटरी क्लब शिमला के सबसे वरिष्ठ रोटेरियन एडवोकेट कपिल देव सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब के सचिव अर्जुन गोयल ने कहा कि शतरंज टूर्नामेंट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बुद्धि, रणनीति और सामुदायिक भावना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने क्लब की ओर से जिला शतरंज एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। शतरंज के ओपन टूर्नामेंट में 6 से 81 साल आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह स्पर्धा 60 से अधिक आयु वरिष्ठ वर्ग, अंडर- 13, अंडर- 17 और वूमन वर्ग में खेली जा रही है। इसमें जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। रविवार को खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ राज सूद ने कहा कि रोटरी क्लब की इस पहल का उद्देश्य रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन और खेल कौशल की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही शिमला जिले के सभी उम्र और कौशल स्तरों के शतरंज प्रेमियों को एक साथ लाना है। उन्होंने बताया कि शाम 4.45 बजे रोटरी टाउन हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। विजेताओं को खेल के लिए उत्कृष्टता और समर्पण को मान्यता देते हुए नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद, महासचिव संजीव ठाकुर और रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ राज सूद मौजूद रहे।