फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dissolution of committees in Congress make controversy

कमेटिया भंग करने को लेकर कांग्रेस में घमासान

Mon, 30 Jun 2014 09:48 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
 dissolution of committees in Congress make controversy

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के बाद अब कुलदीप सिंह राठौर अनिता वर्मा ने भी ब्लॉक कमेटियां भंग करने के मामले में सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं का कहना है कि हार का ठिकरा आम कार्यकर्ताओं पर फोड़ना सही नहीं है। पूरे मामले में अब सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू अकेले पड़ते जा रहे हैं। एपीडा के निदेशक कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए सभी कमेटियों को बहाल करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के लिए सरकार और संगठन के सभी नेताओं को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि जो जीत का सेहरा बांधते हैं, उन्हें हार की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने प्रदेश में सत्ता दिलवाई उन पर ही कार्रवाई क्यों !

 dissolution of committees in Congress make controversy

राठौर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में सोमवार को शिमला में कहा कि जिन ब्लॉकों के कारण डेढ़ साल पहले कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, केवल उन्हीं को हार के लिए जिम्मेवार ठहराना उचित नहीं।

विपक्ष में रहते कई कांग्रेस कार्यकर्ता जेल गए। सत्ता में आने पर सरकार और संगठन में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। चुनाव में नवनियुक्त युवा सचिवों को कोई जिम्मेवारी नहीं दी गई। उन्होंने सुक्खू की इस कार्रवाई पर विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के विरोध का भी स्वागत किया।

अनिता ने भी सुक्‍खू के खिलाफ खोला मोर्चा

 dissolution of committees in Congress make controversy

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने लोस चुनाव में हार का ठीकरा ब्लॉक अध्यक्षों पर फोड़ने के प्रदेशाध्‍यक्ष्‍ा के निर्णय को गलत करार दिया। उन्होंने कहा ब्लॉक अध्यक्षों पर तलवार चलाने की प्रथा गलत है। फरमान से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है।

वह सोमवार को वन विश्राम गृह टौणी देवी में मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा हिमाचल में देश के अन्य भागों की तरह मोदी फैक्टर के कारण कांग्रेस की हार हुई है। मोदी चुनाव से पहले ही लोगों के दिल में आ गए थे।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, सुजानपुर विस उपचुनाव के टिकट वितरण को लेकर तल्खी दिखी। लोकसभा चुनाव में हर बार बाहरी व्यक्ति को टिकट देने से कार्यकर्ता आहत हो रहे हैं। इसी वजह से चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता कम निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed