फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   disrespect to army solider at solan.

परमवीर शहीदों का अपमान, फाड़ दिए पोस्टर

Sun, 14 Sep 2014 09:31 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
disrespect to army solider at solan.

देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों के अपमान का मामला सेना के सुबाथू छावनी क्षेत्र में सामने आया है। यहां सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित शहीदों के पोस्टरों को शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है।

विज्ञापन


पोस्टर फाड़ने से नाराज पूर्व सैनिकों ने इसे शहीदों का अपमान करार दिया है। साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने की भी मांग की है। इन पोस्टर पर बाकायदा इन शहीदों की सूचना दी गई है लेकिन इसके बावजूद शरारती तत्वों ने इन्हें फाड़ दिया।
विज्ञापन


ये पोस्टर किसने फाड़े, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। एक साल पहले लगाए गए ये पोस्टर परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद सूबेदार जोगिंद्र सिंह और शहीद नायक जदूनाथ सिंह के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए दी थी जान

disrespect to army solider at solan.

इन शहीदों के ये पोस्टर रंगरूट को प्रेरणा देने के मकसद से लगाया गया था। उधर, जब सेना के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। पूर्व सैनिक सुनील थापा, प्रवीण थापा, सुबाथू व्यापार मंडल के प्रधान सुशील गर्ग, प्रशांत शर्मा, राकेश कुमार, विजय शर्मा आदि ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंद्र सिंह ने 1962 में भारत-चीन युद्ध में जख्मी होने के बावजूद 52 दुश्मनों को ढेर करके वीरगति पाई।

जदूनाथ सिंह ने 1947-48 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में अकेले रहने के बावजूद दुश्मनों का प्रयास विफल किया। उन्होंने अंतिम गोली दुश्मन के माथे पर दागी। उसके बाद शहीद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed