{"_id":"6127d3d48ebc3e79d9776188","slug":"dispute-shopkpeer-in-shimla-shimla-city-news-sml381712897","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक चौथे गुट के आने से रोचक हुआ शिमला व्यापार मंडल चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक चौथे गुट के आने से रोचक हुआ शिमला व्यापार मंडल चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक तीन गुटों में मानी जा रही थी टक्कर, अब ट्रांसपोर्ट यूनियन ने ठोकी दावेदारी
क्रॉसर
अब मुकाबला रोचक होने के हैं आसार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव में रोचक मोड़ आ गया है। अचानक कारोबारियों का चौथा गुट भी चुनाव के लिए सक्रिय हो गया है।
यह गुट ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा का है। चुनाव से पहले यह गुट शांत था लेकिन चुनाव का एलान होते ही समर्थक कारोबारियों ने यूनियन अध्यक्ष को व्यापार मंडल की कमान संभालने के लिए चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इस गुट ने अपना पैनल भी तैयार कर दिया है, लेकिन नामांकन भरने पर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। अभी तक चुनाव के लिए वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव संजीव ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के तीन गुट सक्रिय थे। माना जा रहा था कि इन तीनों गुटों के बीच ही मुकाबला होगा लेकिन नामांकन पत्र खरीदने के अंतिम दिन अचानक ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी पत्ते खोलते ही नामांकन पत्र खरीद लिए। अचानक यूनियन के सक्रिय होने से बाकी गुटों की बेचैनी बढ़ गई है। बाकी गुटों के पदाधिकारी वीरवार को भी यूनियन के गुटों से बातचीत करते रहे। प्रयास किया जा रहा है कि यूनियन तीन में से किसी एक गुट को समर्थन दे या फिर मैदान में न उतरे।
पैनल पर माथा पच्ची, 28
को पेश करेंगे दावेदारी
शिमला व्यापार मंडल चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के गुट ने अपना पैनल तय कर दिया है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और महासचिव संजीव ठाकुर के गुटों में अभी एक से दो पदों के लिए उम्मीदवार के नाम पर माथापच्ची चल रही है। यूनियन के गुट में भी पैनल तय होने का दावा किया जा रहा है। सभी गुट अब 28 अगस्त को ही नामांकन भरने की तैयारी कर रहे हैं। वीरवार को कोई नामांकन नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
इंद्रजीत के पैनल में
दिखेंगे पुराने चेहरे
अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के पैनल में तीन वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल किए जा रहे हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर खुद इंद्रजीत सिंह फिर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। इनके अलावा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल पुरी और कोषाध्यक्ष नितिन सोहल फिर चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। वहीं सिंह सभा के अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद जसविंद्र सिंह ने भी नामांकन पत्र खरीदा है।