फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over traffic plan in shimla city.

शहर में नए ट्रैफिक प्लान पर बखेड़ा, बढ़ी परेशानी

Mon, 06 Jul 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Jul 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
dispute over traffic plan in shimla city.

शिमला शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ऊपरी शिमला से आने वाली एचआरटीसी और प्राइवेट बसों को ढली से भट्ठाकुफर होते हुए आईएसबीटी रवाना करने के जिला प्रशासन के आदेशों पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। इन आदेशों से पब्लिक परेशान हैं, वहीं प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने इस पर मोरचा खोल दिया है। ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है।

विज्ञापन


ऑपरेटरों ने कहा कि वे बसों की चाबियां प्रशासन को सौंपने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ढली में बसों से उतरने के बाद लोगों के लिए मुख्य शहर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। अधिसूचना के बाद ऊपरी शिमला से आने वाली करीब 180 बसों को बाईपास होते डायवर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सुबह सात से रात आठ बजे तक बसों की शहर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेशों ने ठियोग, रामपुर, रिकांगपिओ, कोटखाई, रोहड़ू, चौपाल, करसोग और मशोबरा से शिमला पहुंचने वाले हजारों लोगों के लिए दिक्कत खड़ी कर दी है। पुलिस विभाग की ओर से जिला प्रशासन को शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए सुझाया गया फार्मूला आम लोगों के लिए आफत बन गया है। जिला प्रशासन के इन फरमानों को लोग अव्यवहारिक करार दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऊपरी शिमला से आने वाली बसें यदि बाईपास होते रवाना होंगी तो ढली से मुख्य शहर तक लोग कैसे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के फैसले पर सवाल
उपायुक्त के निर्देशों के बाद रविवार से नई व्यवस्था लागू की जानी थी लेकिन पहले ही दिन अव्यवस्था देखने को मिली। ढली चौक से कुछ बसें ढली-संजौली बाईपास की ओर मुड़ गईं तो कुछ बसें भट्ठाकुफर की ओर रवाना हो गईं। ढली चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों से जब नए निर्देशों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर अनभिज्ञता जताई।

भट्ठाकुफर से ट्रक चलेंगे या बसें
दस दिन बाद सेब सीजन शुरू होने वाला है। सीजन के दौरान सेब से लदे ट्रक और सैकड़ों पिकअप गाड़ियां सेब लेकिन भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचेंगी। सीजन के दौरान सेब की गाड़ियों से इस सड़क पर भयंकर जाम लगता है। लोगों का सवाल है कि इस सेब सीजन में भट्ठाकुफर होते सेब की गाड़ियां चलेंगी या अपर शिमला की बसें।

ऑपरेटर आज बनाएंगे रणनीति
जिला प्रशासन के फरमानों के खिलाफ प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष विक्रम बरागटा का कहना है कि जिला प्रशासन के फरमान समझ से परे हैं। ढली में बसों से उतरने के बाद सवारियां कहां जाएंगी। भट्ठाकुफर बाईपास होते बसें रवाना हुई तो काउंटर टाइम पर बस स्टैंड नहीं पहुंच सकेंगी। भट्ठाकुफर बाईपास होते हुए बसों को आईएसबीटी पहुंचने में दोगुना समय लगेगा और बसें खाली दौड़ेंगी।


हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक आज यूनियन के लक्कड़ बाजार स्थित कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता विक्रम बरागटा करेंगे। बैठक में जिला प्रशासन की अधिसूचना के विरोध को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। अधिसूचना के विरोध में आंदोलन पर उतरने का फैसला लिया जा सकता है। यूनियन के पदाधिकारी उपायुक्त शिमला को भी फैसले से अवगत करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed