फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dispute between Centre and Himachal on Bulk Drug Park, Niti Aayog calls meeting

Himachal: बल्क ड्रग पार्क पर केंद्र-हिमाचल में विवाद, नीति आयोग ने बुलाई बैठक

Mon, 28 Apr 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 10:07 AM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम भाग ले सकते हैं। बैठक ठीक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब सुक्खू सरकार कह रही है कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क को राज्य सरकार अपनी शर्तों पर बनवाएगी। 

विज्ञापन
Dispute between Centre and Himachal on Bulk Drug Park, Niti Aayog calls meeting
ऊना के हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क पर केंद्र और हिमाचल सरकार में चल रहे विवाद के बीच नीति आयोग ने समीक्षा बैठक बुला ली है। 2 मई को आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल नीति भवन नई दिल्ली में होने वाली बैठक में अब तक हुए निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे और हिमाचल सरकार का पक्ष भी सुनेंगे। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम भाग ले सकते हैं। बैठक ठीक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब सुक्खू सरकार कह रही है कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क को राज्य सरकार अपनी शर्तों पर बनवाएगी। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को केंद्र का पैसा न खर्च करने को लेकर निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क सरकार अपनी शर्तों पर बनाएगी। सरकार को हिमाचल के हित भी देखने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पिछली सरकार के कार्यकाल में दोनों पार्कों के लिए एक रुपये की लीज पर जमीन दी गई और जीएसटी में भी 10 साल की छूट दी गई। उन्होंने हिमाचल के हितों को बेचने के पूर्व भाजपा सरकार भी पर आरोप लगाए हैं। हाल ही में नड्डा ने कहा था कि केंद्र ने मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए हिमाचल को 100 करोड़ रुपये दिए थे, जिनमें से 25 करोड़ रुपये जारी होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह कहकर लौटा दिए कि यह पार्क राज्य सरकार से नहीं बनेगा। बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिए, जिन्हें खर्च नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed