{"_id":"573c1d474f1c1b5b26ac7eef","slug":"dispute-arises-over-kinnar-word-for-transgenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड जेंडर के लिए किन्नर शब्द का इस्तेमाल होने पर फिर विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्ड जेंडर के लिए किन्नर शब्द का इस्तेमाल होने पर फिर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 May 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
लेखक एसआर हरनोट ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्ड जेंडर के लिए किन्नर शब्द का इस्तेमाल होने पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। लेखक एसआर हरनोट ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र भेजकर मांग की है कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। हिमाचल के कथाकार एसआर हरनोट ने पत्र में लिखा है कि जनजातीय जिला किन्नौर में निवास करने वाली किन्नौरा और किन्नर जनजाति की संवैधानिक पहचान पर आए एक शाब्दिक संकट की ओर वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
हरनोट ने कहा कि यह संकट पिछले कुछ साल से मीडिया में हिजड़ा या थर्ड जेंडर के लिए ईजाद किए गए ‘किन्नर‘ शब्द के कारण हुआ है। हिमाचल का जिला किन्नौर प्राचीन किन्नर देश के इतिहास और संस्कृति पर गठित हुआ है और वहां निवास करने वाली जनजाति किन्नौरा और किन्नर से जानी जाती है।
विज्ञापन
किन्नौरवासियों को जब जनजाति का प्रमाण पत्र दिया जाता है तो उसमें साफ तौर पर ये शब्द लिखा जाता है। हिमाचल विधानसभा की ओर से दो बार भाजपा और कांग्रेस के कार्यकालों में निंदा प्रस्ताव भी पारित हो चुके हैं। वर्ष 2007 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘ट्रैफिक सिग्नल’ इसीलिए हिमाचल में प्रतिबंधित की गई थी। यह शब्द एक विपरीत अर्थ में प्रयोग होता चला गया। तमाम मीडिया थर्ड जेंडर के लिए ‘किन्नर’ शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, जो संवैधानिक रूप से गलत है।
विज्ञापन
आने वाले समय में जब यह शब्द प्रचलन में आएगा तो इस जनजाति को भी लोग थर्ड जेंडर ही मानेंगे। भारत वर्ष में जो भी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक ग्रंथ एवं पुस्तकें मौजूद हैं, उनमें कहीं भी किन्नर शब्द को थर्ड जेंडर के लिए प्रयोग नहीं किया गया है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथ, वेद-पुराण, उपनिषद, शब्दकोष, साहित्य-कृतियों में भी किन्नर का यह अर्थ नहीं है।
प्रसिद्ध लेखक राहुल सांकृत्यायन ने तो बाकायदा ‘किन्नर देश’ नाम से अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान पुस्तक लिखी है, जिसमें किन्नर जनजाति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। यहां तक कि उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों जो ऐतिहासिक फैसला दिया है, उसमें थर्ड जेंडर शब्द प्रयुक्त हुआ है न कि किन्नर।