Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diseases in different areas of the city will be shown as hotspots on a digital map.

Shimla News: शहर के किस क्षेत्र में कौन सी बीमारी डिजिटल नक्शे पर दिखेंगे हॉटस्पॉट

Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Diseases in different areas of the city will be shown as hotspots on a digital map.
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

पहली बार शिमला में संक्रामक, जलजनित समेत अन्य बीमारियों के हॉटस्पॉट होंगे चिह्नित, जियो टैगिंग से तैयार होगा रिकॉर्ड
निगम की मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट तैयार करेगी रिकॉर्ड
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी शिमला के किस क्षेत्र में कौन सी बीमारी फैल रही है और इसके क्या कारण हैं, इसका पता लगाना अब आसान होगा। नगर निगम पहली बार शहर में संक्रामक और जलजनित बीमारियों के हॉटस्पॉट चिह्नित करने जा रहा है।
इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों की जियो टैगिंग की जाएगी। इससे तैयार होने वाले डिजिटल नक्शे में बीमारियों का भौगोलिक रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किन क्षेत्रों में बार-बार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही बीमारी फैलने के कारणों की फील्ड में जाकर जांच करना भी आसान होगा। नगर निगम बालूगंज में स्थापित उत्तरी भारत की पहली मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के माध्यम से इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा।
विज्ञापन

राजधानी में आमतौर पर पीलिया, डायरिया समेत अन्य जलजनित बीमारियों के मामले सामने आते रहे हैं। मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट ऐसे मामले सामने आने पर शहर के बड़े अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों से बीमारियों से संबंधित आंकड़े जुटाएगी। इसके बाद जिन क्षेत्रों से मरीजों के मामले सामने आएंगे, वहां जाकर भी जानकारी एकत्र की जाएगी। इन क्षेत्रों की जियो टैगिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें यह चिह्नित किया जाएगा कि किस वार्ड में किस बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। पेयजल स्रोतों के दूषित होने या अन्य कारणों से बीमारी फैलने की आशंका की भी जांच की जाएगी। इस तरह शहर का डिजिटल नक्शा तैयार होगा। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान होने से संबंधित विभाग निगरानी, जांच और जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेपेटाइटिस को लेकर हो चुका है अध्ययन
नगर निगम की मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट ने इससे पहले अस्पतालों में हेपेटाइटिस ए और ई के मामले सामने आने पर कुछ क्षेत्रों का अध्ययन किया था। इस दौरान संक्रमण के स्रोत और प्रभावित क्षेत्रों का पता लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि मामले अधिक संख्या में सामने नहीं आने के कारण यह अध्ययन आगे नहीं बढ़ पाया। अब पूरे शहर में जियो टैगिंग आधारित सर्वेक्षण करवाने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिन क्षेत्रों में दूषित पानी, खुले जल स्रोतों या खराब स्वच्छता के कारण हैजा, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियों के मामले बार-बार सामने आते हैं, उन्हें डिजिटल मानचित्र पर चिह्नित किया जाएगा। जियो टैगिंग के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों का सटीक डेटा उपलब्ध हो सकेगा। यदि किसी चिह्नित क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो संबंधित विभाग तत्काल वहां आवश्यक दवाओं का वितरण और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा सकेंगे।



संवेदनशील इलाकों की होगी जियो टैगिंग
मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट शहर के संवेदनशील इलाकों की जियो टैगिंग कर उनका रिकॉर्ड तैयार करेगी। किस क्षेत्र से किस बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं, इसकी रिपोर्ट बनाई जाएगी। इससे संक्रामक और जलजनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
-डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article