{"_id":"6a1ebd1b3d409f5a11065d0b","slug":"discussion-took-place-in-the-seminar-on-indian-knowledge-tradition-shimla-news-c-19-sml1002-731533-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भारतीय ज्ञान परंपरा पर संगोष्ठी में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भारतीय ज्ञान परंपरा पर संगोष्ठी में हुआ मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के रामानुजन सेंटर फॉर इंडियन मैथमेटिकल नॉलेज सिस्टम्स एंड इंडियन मैथमेटिक्स की ओर से मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) में अनुसंधान के नवीन आयाम एवं कौशल-आधारित आईकेएस पाठ्यक्रम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और देश के अलग-अलग संस्थानों से आए 62 प्रतिभागियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध की नई संभावनाओं और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर शोध और अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। संगोष्ठी का शुभारंभ केंद्र के निदेशक प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान के स्वागत संबोधन से हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. प्रेम शर्मा ने अपने व्याख्यान में विभिन्न धर्मों और दार्शनिक परंपराओं के साझा आध्यात्मिक आधार पर चर्चा की। वहीं डॉ. अरुणिता सक्सेना, डॉ. सत्य प्रकाश पाठक और प्रो. राम प्रजापति ने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े शोध के विभिन्न आयामों पर विचार रखे। संवाद
विज्ञापन