फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Discussion on the book Development and Analysis of Hindi Story

Shimla News: हिंदी कहानी के विकास और विश्लेषण पुस्तक पर परिचर्चा

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the book Development and Analysis of Hindi Story
गेयटी में पुस्तक परिचर्चा का आयोजन
विज्ञापन


साहित्यकारों ने पुस्तक को बताया महत्वपूर्ण संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीनिवास जोशी ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें डॉ. हेमराज कौशिक की लिखित पुस्तक हिमाचल की हिंदी कहानी विकास और विश्लेषण पर चर्चा की गई।

मुख्यातिथि ने कहा कि यह पुस्तक शोधकर्ताओं के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यह पुस्तक अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. हरि सुमन बिष्ट ने कहा कि यह पुस्तक न केवल हिमाचल बल्कि हिमालय के जनजीवन तथा पूरे हिंदी साहित्य को विश्लेषित तथा कहानीकारों का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह पुस्तक मानवीय सरोकारों से परिपूर्ण है। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से अभिषेक मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


पुस्तक पर परिचर्चा करते हुए राजेंद्र राजन ने कहा कि डॉ. हेमराज कौशिक की लिखित पुस्तक एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसमें हिमाचल के विगत 100 साल में लिखी सैकड़ों कहानियां और 250 कहानीकारों के कथा संग्रह पर शोधपरक विशलेषण किया है। इस दौरान डॉ. उषा बंदे और प्रोफेसर मीनाक्षी एफ पाल ने भी पत्र वाचन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं लेखक केआर भारती, संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा, उपनिदेशक कुसुम शंघाईक, वरिष्ठ कहानीकार डॉ. राजेंद्र, डॉ. सत्यनारायण स्नेही, डॉ. सुदर्शन वशिष्ठ, डॉ. दिनेश शर्मा, गुप्तेश्वर उपाध्यक्ष, जगदीश बाली और राजेंद्र राजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed