{"_id":"62b884080f80785ebb389134","slug":"directorate-sainik-welfare-himachal-pradesh-interview-for-tgt-jbt-teachers-post-for-ex-servicemen-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण निदेशालय: पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी, जेबीटी, समेत अन्य अध्यापकों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कल्याण निदेशालय: पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी, जेबीटी, समेत अन्य अध्यापकों के पद
Sun, 26 Jun 2022 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:37 PM IST
सार
टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल), जेबीटी, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक और शास्त्री के पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिक विभाग के निदेशालय में दो जुलाई को होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पूर्व सैनिकों के कोटे से टीजीटी, जेबीटी, पीजीटी, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक, शास्त्री और पीईटी अध्यापकों समेत फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट और ड्राफ्ट्समैन के पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले प्रशिक्षक स्नातक अध्यापकों में कला, मेडिकल और नॉन मेडिकल तीनों संकायों के अध्यापकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
पीजीटी में सभी विषयों के अध्यापकों के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार सेल में इन पदों को भरने के लिए वॉक इन इंटरव्यू दो और चार जुलाई को रखे गए हैं। टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल), जेबीटी, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक और शास्त्री के पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिक विभाग के निदेशालय में दो जुलाई को होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
पीजीटी, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और पीईटी के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी चार जुलाई को निदेशालय के रोजगार सेल में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सूबे के पूर्व सैनिक जो इन पदों के लिए पात्र हैं और 31 मई तक प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए दो और चार जुलाई को साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन