फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Mushroom Research make Tea from cordyceps mushroom benefits for cancer patients

मशरूम निदेशालय: कॉर्डिसेप्स मशरूम से तैयार की चाय, दूर रहेंगी कैंसर और ट्यूमर समेत गंभीर बीमारियां

Tue, 31 Oct 2023 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

कप में एक बार में आधा ग्राम चाय डालनी होगी। खासकर सुबह खाली पेट चाय पीना अधिक लाभदायक रहेगा। यदि चाय ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज को रोजाना दी जाए तो उनकी बीमारी में जल्दी सुधार होगा।

विज्ञापन
Directorate of Mushroom Research make Tea from cordyceps mushroom benefits for cancer patients
कॉर्डिसेप्स मशरूम से तैयार की चाय। - फोटो : संवाद

विस्तार

मशरूम निदेशालय सोलन ने पहली बार स्वाद और सेहत से भरपूर मशरूम की चाय तैयार की है। कॉर्डिसेप्स (कीड़ा जड़ी) मशरूम और लेमन ग्रास का मिश्रण कर यह चाय बनाई गई है। दावा किया जा रहा है कि रोज चाय पीने से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को नियंत्रण में रखा जा सकेगा। लंबे समय तक चले शोध में पाया गया कि करीब 15 मिनट तक चाय को उबालने के बाद इसमें मशरूम के पूरे गुण आ जाएंगे।

विज्ञापन


निदेशालय की ओर से चाय पत्ती बनाने वाली कंपनियों से करार किया जा रहा है और जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी। मशरूम निदेशालय की वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा के अनुसार कॉर्डिसेप्स मशरूम चाय गुणों से भरपूर है। रोजाना इसके दो से तीन कप पीना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


कप में एक बार में आधा ग्राम चाय डालनी होगी। खासकर सुबह खाली पेट चाय पीना अधिक लाभदायक रहेगा। यदि चाय ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज को रोजाना दी जाए तो उनकी बीमारी में जल्दी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी कैंसर गुणों से होगी भरपूर
वैज्ञानिकों के अनुसार मशरूम चाय कैंसर और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होगी। कीड़ा जड़ी में एंटी कैंसर गुण होते हैं। इसके इथेनॉल एक्सट्रैक्ट में हाई साइटो टॉक्सिक पदार्थ होते हैं जो कैंसर सेल्स को खत्म करने में सहायक होते हैं और कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकते हैं। इसके साथ ही मुधमेह से ग्रसित रोगियों के लिए भी चाय लाभदायक है। इसमें मौजूद फ्रूटिंग बॉडी और माइसेलिया मधुमेह से ग्रसित रोगियों की किडनी को सुरक्षित करने में मदद करती है। साथ ही दिल के ही भी फायदेमंद होगी।


जल्द आएगी बाजार में
निदेशालय के वैज्ञानिकों ने लंबे शोध के बाद पहली बार मशरूम चाय तैयार की है। यह चाय कॉर्डिसेप्स मशरूम और लेमन ग्रास के मिश्रण से बनाई गई है। यह सेहत और औषधीय गुणों से भरपूर होगी। रोजाना सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर रखा जा सकेगा। कंपनियों से करार कर इसे जल्द बाजार में उतारा जाएगा। - डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक मशरूम निदेशालय चंबाघाट सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed