फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Higher Education Shimla show cause notice to five teachers

हिमाचल: कांग्रेस के लिए वोट मांगने पर पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 17 Nov 2022 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Nov 2022 11:22 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

विज्ञापन
Directorate of Higher Education Shimla show cause notice to five teachers
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगने पर पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। सोशल मीडिया पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने वोट की अपील की थी। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग मामले की जांच कर रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इन शिक्षकों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


बीते दिनों जारी हुए नोटिस में इन कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया था। अब दोबारा से इनसे जवाबतलबी की गई है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस अपील को कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयोग के पास लिखित शिकायत कर कहा था कि इन सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर दोबारा नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला था तो इनके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed