{"_id":"6140b6b8f84baa2c0b079285","slug":"directorate-of-higher-education-himachal-admission-in-govt-schools-in-plus-two-class-till-18-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा निदेशालय: 18 सितंबर तक हो सकेंगे बारहवीं कक्षा में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा निदेशालय: 18 सितंबर तक हो सकेंगे बारहवीं कक्षा में दाखिले
Tue, 14 Sep 2021 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:21 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बारहवीं कक्षा में दाखिलों की अंतिम तारीख 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना के केस कम होने पर खोले जाएंगे स्कूल : गोविंद
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। सबसे पहले नवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नीट और र्जेईईई की कोचिंग देना शुरू होगी। इसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से लिखित सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
इस योजना के शुरू होने से विद्यार्थियों को कोचिंग लेने के लिए बाहरी क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। उधर, प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर तक स्कूल बंद रखने के मंगलवार को लिखित आदेश जारी हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने आवासीय स्कूलों को पूर्व की तरह ही खुले रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा सभी स्कूलों में शिक्षकों को रोजाना हाजिरी दर्ज करवानी होगी। स्कूल आकर ही शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन