फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate higher education himachal pradesh order schools to submit report in two days

उच्च शिक्षा निदेशालय: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं स्कूल

Thu, 03 Aug 2023 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Aug 2023 10:29 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।

विज्ञापन
Directorate higher education himachal pradesh order schools to submit report in two days
उच्च शिक्षा निदेशालय।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के कई बार आग्रह करने के बाद भी नौ जिलों के कई स्कूलों ने इस बाबत तिमाही रिपोर्ट नहीं भेजी है।

विज्ञापन


निदेशालय ने 30 जून तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।
विज्ञापन


कांगड़ा, कुल्लू और सोलन के अलावा अन्य जिलों से यह रिपोर्ट नहीं आई है। शिमला, मंडी, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर जिले के उपनिदेशकों को पत्र जारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई रिमाइंडर भेजने के बाद भी तय समय में रिपोर्ट जमा नहीं करवाया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर ई-मेल, फैक्स या किसी विशेष मैसेंजर के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के माध्यम से बीती तिमाही के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों के तहत स्कूल सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed