{"_id":"5d9edce78ebc3e015a223a0d","slug":"directorate-demands-approval-from-election-commission-for-tgt-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय ने टीजीटी भर्ती के लिए चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय ने टीजीटी भर्ती के लिए चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी
Thu, 10 Oct 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी की 329 पदों पर बैचवाइज नियुक्तियां देने के लिए राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। बीते साल नवंबर में हुई कैबिनेट की बैठक में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 329 पद बैचवाइज भरने की इस साल फरवरी माह में प्रक्रिया शुरू की। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद घोषित किए गए। जुलाई महीने तक जिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
अगस्त महीना स्टेट मेरिट बनाने में बीता। फिर मंत्रियों और विधायकों की ओर से नियुक्तियों के लिए जारी किए गए डीओ के चलते सूची फाइनल करने में देरी हुई। अब दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने से मामला फंस गया है।
विज्ञापन