'अपने ढलते करियर में जान फूंकने के लिए 'क्वीन' का सहारा ले रहे हैं रितिक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने अपने ढलते कैरियर में नई जान फूंकने के लिए बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के नाम का सहारा लिया है। यह बात मनाली में परछाई फिल्म के निर्देशन कर रहे मुकेश जाधव ने कही है।
प्रीति जिंटा और सैफ अली खां की कुछ अरसा पहले ‘क्या कहना’ नामक फिल्म के सह निर्देशक रहे मुकेश जाधव ने कहा कि कंगना रणौत क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्सं के बाद बॉलीवुड में नई ऊंचाईयों को छू रही हैं।
पत्नी सुजैन से अलगाव के बाद 42 वर्षीय रितिक रोशन की फैन फॉलोइंग में काफी कमी आई है। लिहाजा, कंगना से उलझकर उन्होंने खुद को चर्चा में बनाए रखने का ड्रामा रचा है, ताकि उनकी आने वाली महत्वाकांक्षी फिल्म मोहनजोदड़ो का बेड़ा पार हो जाए।
इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं रितिक
मुकेश जाधव ने स्पष्ट किया कि बॉलीवुड में फिल्में हिट कराने के लिए स्टार अकसर विवादित बयान देते हैं। जितना बड़ा विवाद फिल्म को उतनी ही ज्यादा पब्लिसिटी मिलती है। कहा कि विवाद फिल्में हिट कराने का बॉलीवुड सितारों का पुराना नुस्खा है।
मनाली में निर्माणाधीन अपनी फिल्म परछाई के बारे में बताया कि फिल्म के लिए वे मनचाहे शॉट लेने में कामयाब रहे। शूटिंग के लिए राहुल देव और श्रेयश तलपड़े ने करीब एक माह के लिए डेट्स देकर काम पूरा कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह फिल्म ‘क्या कहना’ की तरह सुपरहिट साबित होगी।