फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dipute over AIIM in himachal

एम्स पर सीएम वीरभद्र और कौल सिंह में तकरार!

Fri, 18 Jul 2014 12:32 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
dipute over AIIM in himachal

आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट पर हिमाचल सरकार में मतभेद सामने आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तकरीबन एक माह पहले ही टांडा मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर मंडी के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाने की पैरवी कर रहे हैं। इससे एम्स के विवाद में फंसने की आशंका बढ़ गई है। उधर, आईआईएम की जगह को लेकर ताजा विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर उस मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा देने की वकालत कर रहे हैं, जोकि प्रदेश सरकार के अधीन आता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौल सिंह मंडी में चाहते हैं एम्स

dipute over AIIM in himachal

मंडी जिले में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निर्माण श्रम मंत्रालय ने कराया है। इसे निर्माण कराने में तकरीबन 800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि, केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को अवगत कराया है कि मंडी स्थित नवनिर्मित ईएसआई मेडिकल कॉलेज को चलाना उसके लिए संभव नहीं है।

मंत्रालय खुद इसे चलाए। श्रम मंत्रालय के अनुरोध पर अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई विचार नहीं किया है। दूसरा, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बावजूद खामियां होने के चलते इस बार सत्र शुरू नहीं हो पाया है।

इस बीच मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के अलग-अलग स्टैंड होने के कारण भविष्य में मिलने वाला एम्स भी विवादों में पड़ सकता है। स्वास्‍थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त जमीन है। 800 करोड़ खर्च हो चुके हैं। ऐसे में वहां एम्स बनाने में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed