फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diet Mandi became overall champion, Pariksha Rana and Rohit Kumar best athletes.

Hamirpur: डाइट मंडी बना ओवरऑल चैंपियन, परीक्षा राणा और रोहित कुमार बेस्ट एथलीट

Sun, 11 Feb 2024 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

 तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी ने ओवरऑल ट्राफी जीती।

विज्ञापन
Diet Mandi became overall champion, Pariksha Rana and Rohit Kumar best athletes.
डाइट मंडी बना ओवरऑल चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

खेल मैदान अणु में तीन दिवसीय अंतर डाइट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी ने ओवरऑल ट्राफी जीती। महिलाओं में हमीरपुर की परीक्षा राणा और पुरुषों में कांगड़ा के रोहित कुमार को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। एथलेटिक्स में चंबा की टीम प्रथम रही। पुरुष कबड्डी में चंबा विजेता और कुल्लू उपविजेता, महिला कबड्डी में सिरमौर विजेता और मंडी उपविजेता रही।

विज्ञापन


महिला वॉलीबाल में सोलन और पुरुष वर्ग में कांगड़ा चैंपियन रहा। मंडी की टीमें दोनों वर्गों में उपविजेता रही। बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में कुल्लू के मनोज प्रथम, सिरमौर के अमित द्वितीय, महिला एकल वर्ग में हमीरपुर की परीक्षा राणा प्रथम और कांगड़ा की राखी द्वितीय रही। पुरुष शतरंज में सोलन प्रथम, बिलासपुर द्वितीय, महिला शतरंज में ऊना की श्वेता प्रथम और बिलासपुर की खिलाड़ी द्वितीय रहीं। सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट की ट्रॉफी शिमला ने जीती।
विज्ञापन


इस अवसर राजेश धर्माणी ने कहा कि एक आलराउंडर और सर्वगुण संपन्न शिक्षक ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकता है। भावी अध्यापकों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण के दौरान उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। अच्छे शिक्षक तैयार करना अपने आप में चुनौती है। दुर्भाग्यवश आज के दौर में हमने शिक्षा को केवल प्रतिस्पर्धी बनाकर रख दिया है, जिसमें नैतिक एवं मानवीय मूल्य गौण हो रहे हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना-करौर, हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। मेजबान संस्थान के वरिष्ठ लेक्चरर सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed