{"_id":"754a6925d1cf2d1f80471592dcdcaa46","slug":"dhumal-target-hp-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, किसके फेल होने का दावा कर गए धूमल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, किसके फेल होने का दावा कर गए धूमल?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए देहरा से उपयुक्त जगह नहीं मिलेगी। वे केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि प्रदेश में सीयू की स्थापना के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने देहरा में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है और कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से असफलताओं से भरा रहा है। सरकार चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदे पूरे नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बेरोजगारों से किया धोखा
बेरोजगारों से धोखा किया गया। अब तक बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाया। सरकार की गलत नीतियों के कारण विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ सड़क पर आने को मजबूर हैं। विवि में पढ़ाई का माहौल नहीं रहा। प्रदेश में रेत माफिया और भूमाफिया सक्रिय है।
विज्ञापन
प्रदेश को बेचने की कोशिश हो रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बदला और बदली की भावना से काम हो रहा है। प्रदेश सरकार ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में हमीरपुर के छह एसपी को बदल दिया, जबकि सरकार कह रही कि तबादलों पर रोक है।
सरकार बना रही झूठे केस
पंच से लेकर बड़े नेताओं पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार में जनता के नकारे गए लोगों को चेयरमैन बनाकर फिजूल खर्ची कर रही है, लेकिन सरकार के पास युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाले कार्यों के लिए पैसा नहीं है।
इस मौके पर देहरा के विधायक रविंद्र सिंह रवि, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, जिला अध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव अरविंद धीमान मंडलाध्यक्ष देहरा जगदीप डढवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मलकीयत परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।