फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal statement againest virbhadra singh.

'सैर सपाटा करने में ही मस्त है वीरभद्र सरकार'

Mon, 12 Jan 2015 07:21 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
dhumal statement againest virbhadra singh.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार का दो वर्षों का कार्यकाल निराशा भरा रहा है। प्रदेश सरकार ने इन दो वर्षों में केवल राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का अधिकतर समय दिल्ली आने-जाने में ही व्यतीत हुआ है। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव में हुई हार से भी सबक नहीं सीखा है। हार होने के बाद भी प्रदेश सरकार दिन प्रतिदिन जन विरोधी निर्णय लेकर प्रदेश की जनता पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को जिला शिमला के विभिन्न स्थानों में सदस्यता महाअभियान की अध्यक्षता की। स्वामी विवेकानंद की जयंती को भाजपा ने सदस्यता अभियान के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

dhumal statement againest virbhadra singh.

पूर्व सीएम सोमवार सुबह 11 बजे शिमला ग्रामीण के टुटू, दोपहर 12 बजे चक्कर कोर्ट कांप्लैक्स, 1 बजे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बल्देयां, 3 बजे शिमला विधान सभा क्षेत्र के संजौली, और साढ़े चार बजे माल रोड स्थित शेरे पंजाब में कार्यक्रम हुए।

विधायक सुरेश भारद्वाज, राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा और प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर पांच साल बाद सदस्यता का अभियान चलता है।

इसमें भाजपा के पुराने सभी सदस्यों की दोबारा सदस्यता की जाती है और भाजपा में नए सदस्य भी बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed