अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पर ‘मीटू’ का साया, इस निर्देशक पर लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पर भी ‘मीटू’ अभियान का साया पड़ गया है। आयोजकों ने फेस्टिवल में कन्नड़ फिल्म बालेकैंपा की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग फेस्टिवल के आखिरी दिन होनी थी।
कन्नड़ फिल्म के निर्देशक ऐरा गौड़ा पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आयोजकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग को फेस्टिवल के शेड्यूल से बाहर करने का फैसला लिया है। फेस्टिवल में अब फिल्म के निर्देशक भी भाग नहीं ले पाएंगे। फिल्म फेस्टिल के आयोजकों ने अपने फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर डाल दी है।
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की मैनेजर दिप्ती ने कहा कि बालेकैंपा फिल्म अब फेस्टिवल में नहीं दिखाई जाएगी। निर्देशक पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हमने अपनी बात अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी है।
गौरतलब है कि मीटू के आरोपी निर्देशक पर उनकी एक मित्र ने सोशल मीडिया में अपनी आपबीती शेयर की है। जिसके बाद आयोजकों को यह फैसला लेना पड़ा। सातवां धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल एक नवंबर से चार नवंबर तक प्रस्तावित है। इसमें देश और दुनिया से फिल्मों की स्क्रीनिंग की जानी है।