फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharmani and Goma met Kharge, Venugopal and Rajiv Shukla

Shimla News: खरगे, वेणुगोपाल और राजीव शुक्ल से मिले हिमाचल सरकार के नवनियुक्त मंत्री

Thu, 14 Dec 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

धर्माणी और गोमा ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। गोमा बुधवार को ही पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Dharmani and Goma met Kharge, Venugopal and Rajiv Shukla
खरगे, वेणुगोपाल और राजीव शुक्ल से मिले नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा ने वीरवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की। धर्माणी और गोमा ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। गोमा बुधवार को ही पहुंच गए थे। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के पास संगठन का लंबा अनुभव है। गांधी परिवार के करीबियों में राजेश धर्माणी में गिना जाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव का कार्यभार भी धर्माणी के पास है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर की घुमारवीं सीट से धर्माणी कांग्रेस विधायक हैं। उधर, जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादविंद्र गोमा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इच्छा जताई थी। गोमा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं। जिला कांगड़ा से बीते कई वर्षों से इस वर्ग से किसी भी दल ने कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया है। मुख्यमंत्री सुक्खू के इस फैसले को आगामी लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को जीतने की नजर से भी देखा जा रहा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ओबीसी और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। दोनाें नवनियुक्त मंत्रियों ने वीरवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed