{"_id":"611132708ebc3ef4162f5b33","slug":"dharamshala-volvo-bus-service-started-for-mcleodganj-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मैक्लोडगंज-दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मैक्लोडगंज-दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू
Mon, 09 Aug 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:19 PM IST
सार
धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दोनों बस सेवाओं को मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। धर्मशाला से गंगानगर वाली बस सेवा को भी बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
वोल्वो बस(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से बंद पड़ी धर्मशाला-दिल्ली वोल्वो और धर्मशाला-शिमला के लिए टैंपो ट्रैवलर बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। अब धर्मशाला से दो वोल्वो बसों को चलाया जा रहा है। वोल्वो बस मैक्लोडगंज से रात सात बजे चलेगी, जो धर्मशाला बस अड्डे से रात आठ बजे रवाना होगी और वाया देहरा होते हुए दिल्ली जाएगी। वहीं वापसी पर दिल्ली से यह बस शाम आठ बजे धर्मशाला के लिए आएगी।
विज्ञापन
इसी तरह धर्मशाला से शिमला के लिए टैंपो ट्रैवलर सुबह पांच बजे धर्मशाला से रवाना होगी और शाम साढ़े चार बजे वापस आएगी। अगले दिन शिमला से वापस आएगी। धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दोनों बस सेवाओं को मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। धर्मशाला से गंगानगर वाली बस सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। वोल्वो का किराया 1384 और टेंपो ट्रैवलर का 589 रुपये है।
विज्ञापन