फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala to host IPL playoff match, excitement among cricket fans

IPL 2026: धर्मशाला को पहली बार प्लेऑफ की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह; देखें रिपोर्ट

Wed, 06 May 2026 01:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2026 01:45 PM IST
सार

प्लेऑफ की मेजबानी धर्मशाला को पहली बार मिली है। 26 मई को यहां प्लेआफ का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Dharamshala to host IPL playoff match, excitement among cricket fans
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक और मैच मिला है। यह लीग मैच नहीं, बल्कि प्लेऑफ का मुकाबला होगा। प्लेऑफ की मेजबानी धर्मशाला को पहली बार मिली है। 26 मई को यहां प्लेआफ का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू की सूची जारी की गई। यह पहला मौका है जब धर्मशाला को आईपीएल सीजन में लीग और प्लेऑफ सहित चार मैचों की मेजबानी मिली है। धर्मशाला में 11 से 17 मई के बीच आईपीएल के तीन लीग मैच होंगे। 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी जबकि 14 मई को पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। आईपीएल के लीग मैच शुरू होने से पहले बुधवार को धर्मशाला को प्लेऑफ के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। धर्मशाला प्लेऑफ जैसा बड़ा मैच मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर इस मैदान पर भरोसा जता रहा है। इससे न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी अब लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे धर्मशाला एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर पहचान मजबूत करेगा।

क्या बोले आईपीएल चेयरमैन

प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले यहां आईपीएल के तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले के लिए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई के पदाधिकारियों का आभार।-मनुज शर्मा, सचिव, एचपीसीए

हिमाचल के सभी लोगों और क्रिकेट प्रेमियों को बधाई। इतिहास में पहली बार एचपीसीए स्टेडियम को क्वालीफायर मुकाबले की मेजबानी मिली है। -अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed