धर्मशाला: अभ्यास के दौरान घायल हुए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन को मधुमक्खी ने काटा
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव घायल हो गए। जबकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया को और झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव घायल हो गए। जबकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास नहीं किया। शनिवार को शाम के समय भारतीय टीम के खिलाड़ी फ्लड लाइट में अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान भारतीय टीम के थ्रोअर रघु की ओर सूर्यकुमार यादव की तरफ गेंद फेंकी गई। जो सूर्य की कलाई पर लगी।
फीजियो ने कलाई देखने के बाद इस पर बर्फ भी लगाया। इधर, बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया है। उन्होंने इलाज करने के बाद आराम किया। दोनों के घायल होने के बाद भारतीय टीम के मुश्किलें बढ़ गई हैं। हार्दिक पंड्या पहले की एड़ी में चोट लगने के कारण धर्मशाला नहीं आए हैं और अब ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी घायल हो गए है। रविवार को होने वाले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को देखना होगा की मैदान में किस टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतारते हैं।
रोहित शर्मा ने देखी पिच, नहीं किया अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को होने वाले मैच के लिए न्यूजीलैंड और भारत की टीम ने शनिवार को अभ्यास कर पसीना बहाया। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी को फोकस करते हुए अभ्यास किया। शनिवार को दोपहर 2:00 बजे अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने करीब आधा घंटा फुटबॉल खेलने के बाद नेट में बल्लेबाजी पर ध्यान दिया। वहीं, टीम के कप्तान केन विलियमसन ने फिजिओ की मौजूदगी में आधा घंटे तक व्यायाम कर पसीना बहाया।
वहीं, शाम के समय भारतीय टीम अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंची। टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडे़जा ने आते ही पिच का मुआयना किया। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने वार्मअप करते हुए नेट अभ्यास किया। नेट में विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन, रविंद्र जडे़जा ने बल्लेबाजी की। इस दौरान विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी की। रविवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच 2:00 बजे आईसीसी विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा।
पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने की धर्मशाला स्टेडियम की तारीफ
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर धर्मशाला स्टेडियम की फोटो शेयर कर इसकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि धर्मशाला स्टेडियम बहुत खूबसूरत जगह है, जहां पर क्रिकेट खेला जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की एक लुभावनी छवि साझा की।