फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala student death case: Lie detector test report of accused professor presented in court

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: कोर्ट में आरोपी प्रोफेसर के लाई डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट पेश, 17 को अगली सुनवाई

Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

पुलिस ने मृतका की मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट, मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच और आरोपी प्रोफेसर के लाई डिटेक्टर, ब्रेन और वॉइस टेस्ट की रिपोर्ट अदालत को सौंपी। 

विज्ञापन
Dharamshala student death case: Lie detector test report of accused professor presented in court
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की संदिग्ध मौत, रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को जिला सत्र न्यायालय में पुलिस ने संशोधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। इस दौरान पुलिस ने मृतका की मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट, मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच और आरोपी प्रोफेसर के लाई डिटेक्टर, ब्रेन और वॉइस टेस्ट की रिपोर्ट अदालत को सौंपी। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रोफेसर के ये टेस्ट पिछले माह शिमला में आयोजित किए गए थे। परिजनों का आरोप है कि 19 वर्षीय छात्रा रैगिंग और यौन उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन में थी, जिससे 26 दिसंबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में एक प्रोफेसर और चार छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई 17 फरवरी तय की है। तब तक आरोपी प्रोफेसर और दो छात्राओं की अंतरिम जमानत भी बढ़ा दी गई है। अब सभी की निगाहें 17 फरवरी को आने वाले न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed