फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala student death case Investigation finds no evidence of caste-based discrimination or ragging

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: जांच में जातिसूचक आलोचना, रैगिंग का नहीं मिला सुराग, यौन शोषण के एंगल की जांच जारी

Wed, 28 Jan 2026 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Jan 2026 07:10 PM IST
सार

धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में गठित जांच टीम को कॉलेज स्तर पर जाति सूचक आलोचनात्मक टिप्पणी और रैगिंग के आरोपों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Dharamshala student death case Investigation finds no evidence of caste-based discrimination or ragging
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर को विभागीय जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में गठित जांच टीम को कॉलेज स्तर पर जाति सूचक आलोचनात्मक टिप्पणी और रैगिंग के आरोपों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। यौन शोषण के एंगल पर पड़ताल अभी जारी है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के निष्कर्ष आने के बाद इस पहलू पर विचार किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजी गई पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने धर्मशाला कॉलेज में शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक स्टाफ से अलग-अलग बातचीत की है। टीम ने रिकॉर्ड खंगाले, उपस्थिति रजिस्टर, आंतरिक शिकायत तंत्र और पूर्व शिकायतों की भी पड़ताल की।

विज्ञापन


धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले ने उच्च शिक्षा निदेशालय ने जांच करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। अतिरिक्त निदेशक डॉ. हरीश कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित में सरकारी कॉलेज ढलियारा की प्रिंसिपल डॉ. अंजू आर चौहान, बैजनाथ के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल और नौरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार को सदस्य बनाया गया। अधीक्षक ग्रेड-टू राकेश वर्मा ने भी जांच में सहयोग किया। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट सचिव को सौंप दी है। आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार का निलंबन फिलहाल बरकरार है। उन्हें शिक्षा निदेशालय में नियमित रिपोर्ट करना पड़ रहा है और बिना अनुमति शिमला से बाहर जाने पर रोक है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज की एक 19 वर्षीय दलित छात्रा की 26 दिसंबर 2025 को लुधियाना (पंजाब) के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले वह लंबे समय से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर 2025 को तीन सीनियर छात्राओं ने रैगिंग, मारपीट और धमकियां दीं। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल विभाग) पर यौन उत्पीड़न (अश्लील हरकतें, गलत तरीके से छूना, छाती की तरफ इशारा) का आरोप लगा। वहीं, मौत से पहले छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने प्रोफेसर पर 'पीछे पड़ जाते थे, अजीब हरकतें' और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed