फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: RS Bali said Major Durgamal will be built in Dadi, a museum in memory of Captain Thapa

धर्मशाला: आरएस बाली बोले- दाड़ी में बनेगा मेजर दुर्गामल, कैप्टन थापा की स्मृति में संग्रहालय

Fri, 25 Aug 2023 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 05:58 PM IST
सार

 आरएस बाली ने दाड़ी में शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच की ओर से शहीदी दिवस में कहा कि हिमाचल वीर भूमि रही है, आजादी के संघर्ष में हिमाचल के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान रहा है। 

विज्ञापन
Dharamshala: RS Bali said Major Durgamal will be built in Dadi, a museum in memory of Captain Thapa
रघुवीर सिंह बाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से धर्मशाला के दाड़ी में शहीद मेजर दुर्गामल-कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में संग्रहालय निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आरएस बाली ने दाड़ी में शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच की ओर से शहीदी दिवस में कहा कि हिमाचल वीर भूमि रही है, आजादी के संघर्ष में हिमाचल के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र गान की धुन के रचयिता कैप्टन राम सिंह की जन्म भूमि का गौरव भी कांगड़ा जिले को हासिल है। कांगड़ा जिला महान स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की भी जन्म स्थली है जिन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर आजादी की अलख जगाई है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से स्वाधीनता सेनानियों और शहीदों की पत्नियों को 15 हजार रुपये और उनकी अविवाहित बेटियों को 10 हजार रुपये हर माह प्रदान किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार और पोतियों के विवाह के लिए 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल रामपाल ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर का आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान रहा है। इस अवसर पर पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी और पार्षद सविता कार्की ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले स्मृति मंच के अध्यक्ष कर्नल एमएस कार्की ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्मृति मंच की कार्य योजना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed