फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Rohit Thakur said Work has started on Dehra campus of Central University.

धर्मशाला: रोहित ठाकुर बोले- केंद्रीय विवि के देहरा कैंपस का शुरू हुआ काम

Wed, 20 Dec 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

 देहरा कैंपस के निर्माण के लिए 115 हेक्टेयर की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद केंद्रीय विवि के निर्माण के लिए यह भूमि विवि को हस्तांतरित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Rohit Thakur said Work has started on Dehra campus of Central University.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय विवि कांगड़ा के देहरा कैंपस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। देहरा कैंपस के निर्माण के लिए 115 हेक्टेयर की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद केंद्रीय विवि के निर्माण के लिए यह भूमि विवि को हस्तांतरित कर दी गई है। 52,000 वर्ग मीटर भूमि भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है। भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि केंद्रीय विवि के उत्तरी परिसर के निर्माण के लिए धर्मशाला में निर्माण के लिए भूमि का चयन जदरांगल में 24-51-09 हेक्टेयर गैर वन भूमि केंद्रीय विवि के नाम हस्तांतरित कर दी गई है। जदरांगल में ही 57.10 हेक्टेयर वन भूमि की प्रथम स्तर की सैद्धांतिक मंजूरी भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन


इसकी हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। 54,000 वर्ग मीटर भूमि भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि केंद्रीय विवि के कैंपस कांगड़ा के देहरा, धर्मशाला और शाहपुर में चलाए जा रहे हैं। इस विवि में भौतिक एवं पदार्थ विज्ञान, जीव विज्ञान, पृथ्वी व पर्यावरण विज्ञान, गणित, संगणक और सूचना विज्ञान, भाषा, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, वाणिज्य एवं प्रबंधन विज्ञान, पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन, प्रदर्शन एवं दृश्य कला, पत्रकारिता, जनसंचार एवं न्यू मीडिया संकाय, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र व विभाग में लगभग 34 विषय पढ़ाए जा रहे हैं। इन विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नाकोत्तर और पीएचडी स्तर तक की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन विषयों में कुछ छात्र नामांकित 2392 है।
विज्ञापन


करसोग के 104 प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक
करसोग विधानसभा क्षेत्र के 104 प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक कार्यरत है। विधायक दीपराज की ओर से पूछे गए सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया जारी है। सरकार इन स्कूलों के रिक्त पदों को प्राथमिकता पर भरने के लिए प्रयासरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कॉलेजों में लाइब्रेरियनों के 103 पद रिक्त
प्रदेश के कॉलेजों में लाइब्रेरियनों के 103 पद रिक्त हैं। कुल सृजित 122 पदों में सिर्फ 19 पद भरे हुए हैं। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि न्यायालय की ओर से सहायक लाइब्रेरियनों को यूजीसी वेतनमान जारी करने के बाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में यूजीसी वेतनमान का पद सृजित न होने के कारण स्कूलों में कार्यरत 31 सहायक लाइब्रेरियनों को कॉलेज लाइब्रेरियनों के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। 72 सहायक लाइब्रेरियनों को सरकार के अनुमोदन के बाद कॉलेज लाइब्रेरियनों के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। 

प्रदेश सरकार जल्द तीस करोड़ रुपये करवाए जमा
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार धर्मशाला में प्रस्तावित केंद्रीय विवि के भवन को लेकर फिर मुखर हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि इससे पहले कोई यहां पर बड़ा आंदोलन शुरू हो, प्रदेश सरकार को 30 करोड़ रुपये भवन के लिए जल्द जमा करवा देना चाहिए। उनका कहना है कि 14 साल के बाद भी धर्मशाला में केंद्रीय विवि के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने-अपने भवनों में काम कर रहे हैं। इस संबंध में सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। निर्माण कार्य शुरू करने में एक मात्र रुकावट यही है कि हिमाचल सरकार का 30 करोड़ रुपये जमा नहीं हुआ है। 30 करोड़ की कमी के कारण इतना महत्वपूर्ण काम रुका हुआ है। यह बहुत बड़े दुर्भाग्य की बात है। एक हिमाचली के नाते वे बहुत शर्मिदा हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि इससे पहले इसे लेकर कोई आंदोलन शुरू हो प्रदेश सरकार को जल्द 30 करोड़ रुपये जमा करवा कर भवन का निर्माण शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed