फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala IPL Match crowd gathered at 3 o'clock in the afternoon

Dharamshala IPL Match: दोपहर तीन बजे ही जुट गई भीड़, वनवे चलाया यातायात

Thu, 09 May 2024 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 May 2024 07:31 PM IST
सार

धर्मशाला में आईपीएल के दूसरे मैच को देखने के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर तीन बजे खुलते ही क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के भीतर प्रवेश करना शुरू कर दिया। पंजाब और आरसीबी टीम के प्रशंसकों ने जो टीमों के झंडे खरीदे थे, पुलिस वालों ने उनकी लकड़ी की डंडियों को भी बाहर ही रखवा लिया।

विज्ञापन
Dharamshala IPL Match crowd gathered at 3 o'clock in the afternoon
पंजाब और आरसीबी के बीच मैच देखने के लिए आए दर्शक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मशाला में गुरुवार को आईपीएल के दूसरे मैच को देखने के लिए दोपहर तीन बजे से ही शहर में चहल-पहल बढ़ गई। जगह-जगह पुलिस और होमगार्ड जवानों ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पसीना बहाया। पुलिस विभाग ने दोपहर तीन बजे के करीब बनाए गए ट्रैफिक प्लान के हिसाब से शहर में वनवे व्यवस्था को लागू किया और वाहनों का सही तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन


स्टेडियम के गेट दोपहर तीन बजे खुलते ही क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के भीतर प्रवेश करना शुरू कर दिया। गेट पर जांच के बाद दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश मिला। वहीं, दर्शकों से सिक्के, पैन, कॉपी और कड़े आदि बाहर ही रखवा लिए गए। इसके अलावा पंजाब और आरसीबी टीम के प्रशंसकों ने जो टीमों के झंडे खरीदे थे, पुलिस वालों ने उनकी लकड़ी की डंडियों को भी बाहर ही रखवा लिया।
विज्ञापन


स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य रहा जारी, चालक परेशान
गुरुवार को मैच वाले दिन भी स्मार्ट रोड निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई का काम जारी रहा, इस वजह से भी बाहरी राज्यों से आए सैलानियों और दर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर ठेकेदार और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने खोदाई के काम को जारी रखा। धर्मशाला के मुख्य चौक कचहरी में भी सड़क के किनारे नालियों के काम से वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग स्थलों से शटल बसों से पहुंचाए दर्शक
बाहरी राज्यों और बाहरी जिलों से मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड, जोरावर स्टेडियम और पुलिस मैदान धर्मशाला में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। वहीं, दाड़ी और जोरावर स्टेडियम से धर्मशाला तक दर्शकों को पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की ओर से छह इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई गईं।


मैच से पहले टिकट मांगते रहे क्रिकेट प्रेमी
धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और पंजाब किंग्स 11 के मैच को देखने के लिए अंत तक लोग एक-दूसरे के फोन करते रहे। फोन तक लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मैच की टिकटें या पास मांगते रहे। जिसे टिकट मिल गया वे मैच देखने चला गया और जिसे नहीं मिली वह वापस घरों को लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed