फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Himachal team selected for Vijay Merchant Trophy, Aditya Kataria captain

धर्मशाला: विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए हिमाचल टीम चुनी, आदित्य कटारिया कप्तान

Mon, 27 Nov 2023 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 10:19 PM IST
सार

 हिमाचल की टीम 1 दिसंबर से बडोदा में पांच मुकाबले खेलेगी। 16 सदस्यीय टीम के अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंड बाई रखा गया है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Himachal team selected for Vijay Merchant Trophy, Aditya Kataria captain
आदित्य कटारिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी (अंडर-16) के लिए प्रदेश की टीम को घोषणा कर दी है। बिलासपुर के आदित्य कटारिया को टीम का कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की टीम 1 दिसंबर से बडोदा में पांच मुकाबले खेलेगी। 16 सदस्यीय टीम के अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंड बाई रखा गया है। टीम में कप्तान आदित्य कटारिया, अप्राजित शर्मा, अंश ठाकुर, अनिकेत ठाकुर, संचित सरोच, शिवम शर्मा, शिवम, लक्ष्मण ठाकुर, दिवेश कटोच, लक्ष्य ठाकुर, मंथन गुरंग, जपनीत सिंह, नौनिहाल, ओम महादेव, अदित अरोड़ा और कार्तिकेय शर्मा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा धारिया बसोली, दिव्यांश ठाकुर, सुजल वर्मा और त्रिशख राजपूत को स्टैंड बाई रखा गया है। वहीं, अंकित अग्रवाल को टीम को कोच नियुक्त किया गया है। रोहित कालिया को सहायक कोच, अंकुश आदित्य को ट्रेनर, मयंक बालासुंदरम को फीजियो और लक्ष्य राज को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला एक से तीन दिसंबर को बडोदा में पुड्डुचेरी के साथ होगा। जबकि दूसरा मैच 6 से 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, तीसरा मैच 11 से 13 दिसंबर को पंजाब, चौथा मैच 16 से 18 दिसंबर को केरल और पांच लीग मुकाबला 21 से 23 दिसंबर को असम से होगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्राॅफी के लिए प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर ही है। आदित्य कटारिया को टीम कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा गया है। टीम को पहला मुकाबला 1 से 3 दिसंबर को बड़ोदा में होगा। लीग में टॉप रहने पर हिमाचल की टीम नॉकआउट राउंड में प्रवेश करेगी। टूर्नामेंट को नॉकआउट राउंड 27 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर को ट्रायल
 34वीं राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर में 30 नवंबर को ट्रायल होगा। भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से भोपाल के छोटे तालाब में 16 से 19 दिसंबर तक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। 30 नवंबर को वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर में स्टेट ट्रायल रखा गया है। इसमें सबसे पहले प्रतिभागियों का तैराकी का ट्रायल लिया जाएगा। इसमें एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पदम सिंह गुलेरिया मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों को बिलासपुर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed