फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Himachal's Tanuja Kanwar opened her account of wickets in ODI

धर्मशाला: हिमाचल की तनुजा कंवर ने वनडे में विकेटों का खोला खाता

Thu, 16 Jan 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

 राजकोट में भारतीय महिला टीम और आयरलैंड के बीच खेले सीरीज के अंतिम एक दिवसीय मैच में तनुजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

विज्ञापन
Dharamshala: Himachal's Tanuja Kanwar opened her account of wickets in ODI
तनुजा कंवर ने वनडे में विकेटों का खोला खाता - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय टी-20 के बाद अब हिमाचल प्रदेश की तनुजा कंवर ने वनडे में भी विकेट लेने को खाता खेल दिया है। बुधवार को राजकोट में भारतीय महिला टीम और आयरलैंड के बीच खेले सीरीज के अंतिम एक दिवसीय मैच में तनुजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। तनुजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड टीम की दो खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर आयरलैंड की ओरला को 36 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आयरलैंड की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। इसके अलावा तनुजा ने डेमपेसी को रन आउट किया। तनुजा कंवर ने बुधवार को राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में अपना दूसरा एकदिवसीय मैच खेला। इससे पहले उन्हें बडोदरा में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। इसमें गेंदबाजी करते हुए तनुजा कंवर को कोई भी विकेट नहीं मिला था। टी-20 में तनुजा ने अभी तक चार मैच खेले और इसमें एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन


आयरलैंड की एक खिलाड़ी को रनआउट भी किया
मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 435 रन को विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, हिमाचल की पूर्व कप्तान हरलीन दयोल ने 15 रन की पारी खेली। भारत ने 304 रनों से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed