फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Cyber attack on SpiceJet's operating system, flights halted at Gagal airport

Dharamshala: स्पाइसजेट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर साइबर हमला, गगल एयरपोर्ट पर थमी रहीं उड़ानें

Wed, 25 May 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 11:05 PM IST
सार

स्पाइसजेट के सिस्टम पर बीती रात रैनसमवेयर हमले का प्रयास किया गया था। इसी हमले के चलते बुधवार सुबह की भी कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
Dharamshala: Cyber attack on SpiceJet's operating system, flights halted at Gagal airport
साइबर हमले से गगल एयरपोर्ट पर थमी रहीं उड़ानें - फोटो : संवाद

विस्तार

 विमानन क्षेत्र की कंपनी स्पाइसजेट के ऑपरेटिंग सिस्टम में रैनसमवेयर के हमले के कारण बुधवार को गगल हवाई अड्डे पर भी उड़ानें थम गईं। बच्चों के साथ सैकड़ों यात्रियों को गगल एयरपोर्ट पर घंटों परेशान होना पड़ा। बता दें कि स्पाइसजेट के सिस्टम पर बीती रात रैनसमवेयर हमले का प्रयास किया गया था। इसी हमले के चलते बुधवार सुबह की भी कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। स्पाइसजेट कंपनी ने स्वयं इसके बारे में ट्विट कर जानकारी दी है। कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर बताया कि स्पाइसजेट सिस्टम को मंगलवार रात एक रैनसमवेयर  हमले का सामना करना पड़ा। इसके चलते बुधवार सुबह की उड़ानों को प्रभावित और धीमा कर दिया गया।

विज्ञापन


हमारी आईटी टीम ने स्थिति को अब ठीक कर लिया है और उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। इसके बारे में जब गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित जिंदल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट का सिस्टम हैक होने से पूरे भारत में ही स्पाइस जेट की उड़ानों का शेड्यूल अस्त-व्यस्त हो गया था। गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे भुवनेश्वर के यात्री एसएन पात्रा, जयपुर के राजेंद्र कुमार और पालमपुर से मुंबई जाने वाले यात्री नवीन नागपाल ने बताया कि तकनीकी समस्या की सूचना न मिलने के कारण वे सुबह 7:00 बजे ही गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब छह घंटे एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। परेशान यात्रियों में इस बात को लेकर रोष रहा कि संबंधित एयरलाइन ने उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी। 
विज्ञापन


श्रीनगर और अमृतसर के लिए शुरू हो सकती है हवाई सेवा 
वहीं, प्रदेश के गगल हवाई अड्डा से सैनिकों और पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से श्रीनगर और अमृतसर के लिए जल्द हवाई उड़ानें शुरू हो सकती हैं। बुधवार को सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। बैठक में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण सहित सात मुख्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा जिला के बहुत से युवा श्रीनगर में सेना में सेवाएं दे रहा है। विदेश जाने के लिए भी जिला कांगड़ा के युवा हवाई सफर को पसंद करते हैं। वहीं, पर्यटन की दृष्टि से भी कांगड़ा देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में अमृतसर और श्रीनगर हवाई अड्डों के साथ गगल एयरपोर्ट से हवाई सफर की सुविधा बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक में मौजूद धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि गगल एयरपोर्ट को अमृतसर से जोड़ने से विमान यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक अमित जिंदल, विधायक विशाल नैहरिया, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed