{"_id":"6895aad5e647865a85073ef6","slug":"dharamshala-apply-by-september-1-for-online-studies-from-himachal-central-university-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 1 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 1 सितंबर तक करें आवेदन
Fri, 08 Aug 2025 01:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:15 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए अभ्यर्थी 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान एमबीए की 500 और एमसीए के लिए 200 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए अभ्यर्थी 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान एमबीए की 500 और एमसीए के लिए 200 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषय के लिए सीटों की कोई सीमा नहीं होगी। इन विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए सीयू प्रशासन पहले ही सेंटर फार डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) का गठन कर चुका है।
विज्ञापन
सेंटर के डायरेक्टर प्रो. विशाल सूद की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन कोर्स चार सेमेस्टर के होंगे, जिसके लिए दो-दो वर्ष का समय लगेगा। अभ्यर्थी पहली सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमबीए और एमसीए की सीटों पर अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 2000 रुपये फीस पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन