धर्मशाला: पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस में गुरुवार को होगी भिड़ंत, ट्रेवर गोंजाल्विस और कॉर्बिन बॉश ने ये कहा
पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पूर्व मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने कहा कि आईपीएल में कोई भी टीम खराब नहीं होती। वहीं पंजाब किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच ट्रेवर गोंजाल्विस ने कहा कि सीजन में शानदार शुरुआत के बाद लगातार चार हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम अब वापसी की जुगत में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को बारिश के साय के बीच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पूर्व मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने कहा कि आईपीएल में कोई भी टीम खराब नहीं होती। पंजाब ने सीजन की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था। वह कभी भी वापसी कर सकते हैं, इसलिए हम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे। अपनी व्यक्तिगत तैयारियों पर बात करते हुए बॉश ने कहा कि वह रिकी पोंटिंग की कोचिगं वाली विपक्षी टीम की कमियों को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ऑलराउंडर के तौर पर मेरी कोशिश रहती है कि मैं खेल के तीनों विभागों में अपना 100 प्रतिशत दूं। वानखेड़े या चंडीगढ़ की पिच अलग तरह की चुनौतियां पेश करती हैं, लेकिन हमने अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं।
हार्दिक पांड्या की मैदान में कमी महसूस की जा रही
मुंबई की गेंदबाजी के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि टीम के गेंदबाज एक यूनिट के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने टीम ने कहा कि ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए हम गीली गेंद के साथ अभ्यास कर रहे हैं, ताकि अंतिम ओवरों में रन रोकने में सफल रहें। मुंबई इंडियंस के खेमे में उत्साह का माहौल है। बॉश ने भरोसा जताया कि टीम का बैलेंस अब काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को होने वाले मुकाबले में दर्शकों को एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है। जहां पंजाब अपनी हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी, वहीं मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या एक बेहतर कप्तान ही नहीं, बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। मैदान में उनकी कमी महसूस की जा रही है।
ओस के देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला हो सकता है: ट्रेवर
पंजाब किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच ट्रेवर गोंजाल्विस ने कहा कि सीजन में शानदार शुरुआत के बाद लगातार चार हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम अब वापसी की जुगत में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम के मनोबल में कोई कमी नहीं आई है, और वह प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंजाब किंग्स के पास अब तीन मैच बचे हैं, जिनमें से कम से कम दो जीतना प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अनिवार्य है। सीजन की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने अपने पहले सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले चार मैचों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। कोच गोंजाल्विस ने स्वीकार किया कि गोल्डन रन में चल रही टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी जल्द ही अपना पुराना मोमेंटम वापस पा लेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास वैसा ही है जैसा सीजन की शुरुआत में था। हम कल के मैच से ही जीत की राह पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 19 कैच छोड़े हैं, जो टूर्नामेंट की सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। पिछले मैच में युजवेंद्र चहल को पूरे ओवर न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिच और मौसम की स्थिति तेज गेंदबाजों के पक्ष में थी, इसलिए यह एक रणनीतिक फैसला था। रिकी पोंटिंग भी मानते हैं कि सही समय पर फॉर्म में आना ही जीत की कुंजी है। उन्होंने कहा कि ओस के देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.