फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DGP said Police department will recruit anti Chitta volunteers in the state

Himachal: डीजीपी बोले- प्रदेश में एंटी चिट्टा वालंटियरों की भर्ती करेगा पुलिस विभाग

Sat, 01 Nov 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 10:56 AM IST
सार

डीजीपी तिवारी ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही एंटी चिट्टा वालंटियर की भर्ती शुरू करेगी जो राज्य में नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह वालंटियर समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस के साथ मिलकर नशे की रोकथाम में योगदान देंगे। 

विज्ञापन
DGP said Police department will recruit anti Chitta volunteers in the state
डीजीपी (विजिलेंस) अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं को सकारात्मक सोच का संदेश दिया। डीजीपी तिवारी ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही एंटी चिट्टा वालंटियर की भर्ती शुरू करेगी जो राज्य में नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यह वालंटियर समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस के साथ मिलकर नशे की रोकथाम में योगदान देंगे। इनके साथ एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स दल ने भी महाविद्यालय का दौरा किया और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मृणालिनी कश्यप के स्वागत भाषण से हुई। एंटी ड्रग कमेटी के आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी अशोक तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, लगेंगे जैमर
 हिमाचल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कारागार विभाग ने इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव और प्रदेश सरकार को विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। पंजाब और हरियाणा की जेलों में शातिर कैदियों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हिमाचल में भी अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।विभाग की योजना के अनुसार प्रदेश की सभी 14 जेलों में मोबाइल सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे ताकि कैदी जेल के भीतर से किसी भी तरह की बाहरी संपर्क गतिविधि न चला सकें। इसके अलावा जेलों में 24 घंटे सातों दिन हाईटेक सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था करना भी प्रस्तावित है ताकि कैदियों की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। इसके लिए जेलों में सेंट्रल कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। जेलों में एंटी रजिस्टर के स्थान पर बायोमैट्रिक एंट्री शुरू करने की भी योजना है, जिसके पहचान पुख्ता रूप से दर्ज हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed