फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees get emotional after seeing the union of brothers and sisters in Kullu Dussehra

कुल्लू दशहरा में भाई-बहनों के मिलन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

Thu, 10 Oct 2019 11:01 AM IST
Krishan Singh बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees get emotional after seeing the union of brothers and sisters in Kullu Dussehra
kullu - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अठारह करड़ू की सौह में जिला भर से सैकड़ों देवी-देवता पहुंचे हुए हैं। यहां पर सदियों पुरानी परंपराओं का बखूबी निर्वहन हो रहा है। रिश्तों को निभाते हुए बुधवार को कहीं बहन से बहन तो कहीं बहन से मिलने भाई पहुंचा। 

विज्ञापन


 पीणी क्षेत्र की आराध्य माता भागासिद्ध और नरोगी की माता भागासिद्ध का भव्य मिलन हुआ। इसके बाद दोनों माताएं बिजली महादेव के शिविर की ओर चल पड़ी। बिजली महादेव घाटी के प्रमुख देवताओं में से एक है।
विज्ञापन

 

Devotees get emotional after seeing the union of brothers and sisters in Kullu Dussehra

दशहरे में बिजली महादेव का अहम स्थान है। देवता भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में दाईं ओर चलते हैं। माता भागासिद्ध को बिजली महादेव की बहन माना जाता है। नरोगी की भागासिद्ध और पीणी की माता भागासिद्ध ने अपने भाई बिजली महादेव से एक साल बाद मिलन किया।

श्रद्धालु इस भव्य नजारे को देखकर भावुक हो उठे। देवता भृगू ऋषि भी लाव लश्कर के साथ माता चामुंडा से मिलने के लिए उनके शिविर तक पहुंचे। दोनों भाई-बहनों का भव्य देवमिलन हुआ। देवता के बाद भाई, बहन ने अपने गूरों के माध्यम देवनीति के अनुसार कार्य करने का आदेश भी सुनाया।

जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि देवी-देवताओं के भी आपस में रिश्ते हैं, जिन्हें वे इस युग में भी निभा रहे हैं। यह देवी-देवता आपस में आने वाली विपत्ति को लेकर भी मंत्रणा करते हैं और इसको लेकर पहले ही आगाह भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed