फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devotees dies from heart attack in brajeshwari devi temple.

मां के दर्शन करने आए दो दोस्तों को हार्ट अटैक

Sun, 12 Jul 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees dies from heart attack in brajeshwari devi temple.

शक्तिपीठ कांगड़ा बज्रेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए आए दो श्रद्धालुओं को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा लाया गया है। दोनों श्रद्धालु जिला सिरसा से इकट्ठे माता के दर्शनों के लिए आए थे।

विज्ञापन


वे कांगड़ा की एक सराय में ठहरे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को हरियाणा के जिला सिरसा के मंडी डबवाली निवासी साठ वर्षीय सतपाल को हार्ट अटैक आया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही उसके साथी साठ वर्षीय सुरेंद्र को सतपाल की हार्ट अटैक की सूचना मिली तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसे भी हार्ट अटैक आ गया। सुरेंद्र को तत्काल इलाज के लिए टांडा अस्पताल लाया गया। यहां सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed