फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devotees Circumambulation the city with the sticks of Maa Jwala, celebrated Holi festival

मां ज्वाला की छड़ के साथ भक्तों ने की शहर की परिक्रमा, धूमधाम से मनाया होली उत्सव

Mon, 09 Mar 2020 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Devotees Circumambulation the city with the sticks of Maa Jwala, celebrated Holi festival
ज्वालामुखी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ज्वालामुखी शहर में हर साल की तरह इस साल भी होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ज्वालामुखी मंदिर से ज्वाला मां की छड़ हर साल की तरह इस साल भी पूरे शहर में घूमाया गया और पुजारी वर्ग ने ज्वाला मां से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया की ज्वाला मां की छड़ हर साल होली पर पूरे शहर में घूमाई जाती है। पुजारी राजन शर्मा ने बताया की ज्वाला मां की छड़ पूरे साल में एक बार ही निकली जाती है। इस दौरान युवाओं, बच्चों और पुजारी वर्ग ने जमकर गुलाल उड़ाया। ये उत्सव दो दिन तक चलेगा।

विज्ञापन

होली मनाएं, पर परहेज भी रखें : जयराम 

सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार बहुत उत्साह से मनाया जाता है। त्योहार तो त्योहार है और इसे मनाना चाहिए, पर परहेज के तौर पर चीजों का ध्यान भी रखा जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष ने तो यहां तक प्रचार किया कि कोरोना हिमाचल में आ ही गया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह यह कहना चाहते हैं कि कोरोना वायरस के बारे में बहुत शोर मचाया गया था। वह रोकते रहे कि इस तरह का माहौल खराब न किया जाए।

पैनिक का माहौल न बनाया जाए। रिपोर्ट आने तक सब्र करने को कहा। रिपोर्ट आई तो तीन मामले जांच को भेजे गए। तीनों नेगेटिव पाए गए। नेपाल से आने-जाने वालों का रिकॉर्ड मेंटेन करने को कहा गया। कहीं किसी को खांसी और जुकाम हो तो उस बारे में ठीक जांच करने करने को कहा गया। 

दिल्ली शादी में गया था : सीएम 
सीएम ने कहा कि दिल्ली वह शादी में गए थे। शादी में पहुंचे और उसके बाद वह वापस आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed