फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   devotees at mani mahesh chamba

50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डल झील में डुबकी

Sun, 17 Aug 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
devotees at mani mahesh chamba

पवित्र मणिमहेश यात्रा के छोटे न्हौण (जन्माष्टमी पर्व) पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। इस पावन मौके पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने डल झील में डुबकी लगाई। इसके अलावा डल झील स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद पूजा अर्चना की व मन्नतें मांगी।

विज्ञापन


जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को जैसे ही इस छोटे न्हौण की बेला शुरू हुई, तो डल झील पर शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। यहां जुटे हजारों श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकार करते हुए डल झील तक पहुंचे और स्नान करके पुण्य कमाया।
विज्ञापन


इसके अलावा मौसम साफ होने के कारण श्रद्धालुओं को कैलाश पर्वत के दर्शन करने का भी मौका मिला। पिछले करीब एक माह से मणिमहेश यात्रियों की आवाजाही जारी है। अब तक लाखों श्रद्धालु डल झील में स्नान करके वापस लौट चुके हैं। रविवार को भी डल झील में स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से आए जोगिंद्रपाल, हरमीत सिंह व शेवेंद्र ने बताया कि वह तीसरी बार मणिमहेश यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि डल झील में स्नान करना बहुत बड़ी बात है। हरियाणा व जम्मू कश्मीर के विजयपाल, हरदीप सिंह, राहुल, शिवानी, दिव्यांशा व रोहिनी ने बताया कि वे पहली बार मणिमहेश यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां का नजारा काफी अद्भुत है।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के छोटे स्नान के लिए काफी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। अधिकतर श्रद्धालु स्नान करके वापस लौट रहे हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। व्यवस्था न होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed