फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotee donates 4.5 kg Gold and 20 kg Silver jewellery at Shaktipeeth Bajreshwari Devi Temple Kangra Himachal Pradesh

मां बज्रेश्वरी को दान किया 4.5 किलो सोने और 20 किलो चांदी का सिंहासन

Sun, 18 Apr 2021 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Apr 2021 08:57 PM IST
सार

कांगड़ा की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी के दरबार में एक श्रद्धालु ने साढ़े चार किलो सोने और 20 किलो चांदी से तैयार सिंहासन दान किया है। सिंहासन की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिंहासन को श्रद्धालु ने मंदिर में ही करीब तीन माह में तैयार करवाया है। मां बज्रेश्वरी के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है।

विज्ञापन
Devotee donates 4.5 kg Gold and 20 kg Silver jewellery at Shaktipeeth Bajreshwari Devi Temple Kangra Himachal Pradesh
साढ़े चार किलो सोने और 20 किलो चांदी से तैयार माता बज्रेश्वरी देवी का सिंहासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी के दरबार में एक श्रद्धालु ने साढ़े चार किलो सोने और 20 किलो चांदी से तैयार सिंहासन दान किया है। सिंहासन की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिंहासन को श्रद्धालु ने मंदिर में ही करीब तीन माह में तैयार करवाया है। मां बज्रेश्वरी के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। सिंहासन पर सोने की पत्तियां चढ़ाने, उसे सजाने और नक्काशी करने के लिए श्रद्धालु ने अंबाला के विशेष कारीगर लगाए थे।

विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि रविवार को सिंहासन पूरी तरह सज गया है और मां इस पर विराजमान हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उक्त श्रद्धालु मकर संक्रांति पर्व पर करीब सौ टिन देसी घी के भेजता है। गौर हो कि बीते शुक्रवार को भी एक अन्य श्रद्धालु ने मां को एक किलो चांदी का छत्र चढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed